प्रिय पाठकों
हमारे पास अनिल कुमार जी का ईमेल आया है जिनकी समस्या और उसका समाधान हमारी एक्सपर्ट द्वारा दिया गया है
समस्या -मै २1 वर्ष का हूँ बी टेक का विद्यार्थी हूँ ,आज तीन वर्ष पहले मुझे मेरी बुआ की लडकी से प्यार हो गया था मेरे और मेरे बुआ के घर की दुरी १० किलोमीटर है ,मै अक्सर बुआ के घर आता जाता रहता था ,उनकी एक 18 वर्ष की लड़की मीना (बदला हुआ नाम ) से प्यार हो गया ,उसके साथ मैंने शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये ,मै उसे अपनी जान से ज्यादा चाहता हूँ ,अब उसकी शादी होने जा रही है ,मै उसके बिना जी नहीं सकता ,मेरा मन आत्महत्या करने को करता है ,कृपया हमारी मदद करो मै बहुत परेशान हूँ ,अब मई क्या करू
समाधान -अनिल जी पहले तो मै आपसे यह कहना चाहुगी कि आपने जो किया वो ही गलत था ,क्योकि आपकी बुआ की लडकी रिश्ते में आपकी बहन होती है ,मगर गलती तो अच्छे अच्छो से हो जाती है ,मै आपको सलाह दूंगी कि आप एक गलती समझ कर भूल जाओ आपकी अभी उम्र भी काफी कम है अपनी पढाई पर ध्यान दीजिया अभी आपको जिन्दगी में बहुत कुछ करना है ,बुआ के घर आना जाना बंद कर दीजिया ,रही बात आत्महत्या की जिसका मन से विचार भी निकल दीजिय क्योकि आत्महत्या कायरो का काम है ,आप मीना को भूल कर अपनी किताबों पर ध्यान दीजिए ,शाम को जल्दी सो जाए सुबह जल्दी उठे ,उसके ख्यालो को बाहर करे घर वालो को अधिक समय दे ,जिससे आपका ध्यान एकाग्र रहे
मै आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ
समाधान एक्सपर्ट - राखी श्रीवास्तव












