खुश जिंदगी, खुशी जहान

जिंदगी का असली मतलब खुशियों में ही होता है। चाहे पैसे की कमी हो और जीवन पूरी तरह से खुश हो तो दुनिया की किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ती।

अच्छी हेल्थ है तो खुशियां तमाम है

अगर भोजन में अच्छे पोषक तत्वों वाली चीजों का उपयोग किया जाएगा तो शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ रहने से बड़ी दुनिया की कोई खुसी नहीं है।

नपुंसकता से डरें नहीं हमारे एक्सपर्ट की राय लें

स्तंभन दोष (ईडी) (नपुंसकता या इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है जो शारीरिक रूप से अंतरंग संबंध बनाने के दौरान आपको आती है। जब ऐसा होता है तो रिश्ते में दरार आ सकती है। स्तंभन दोष पुरुषों के लिए एक बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति है।

सगे सम्बन्धियों से हो गया है प्यार, हमारे एक्सपर्ट करेंगे उद्धार

अगर आपको भी अपने किसी सगे सम्बन्धी से प्यार हो गया है या हालात ज्यादा नाजुक है तो हमारे ईमेल पर लिख भेजें अपनी समस्या। हमारे एक्सपर्ट देंगे सही राय। आपकी जानकारी भी रखी जाएगी गोपनीय।

असफलताओं से न हो निराश, हमारे एक्सपर्ट करेंगे नैया पार

अगर आप भी बार -बार असफल हो रहे हैं तो निराश न हो हमारे एक्सपर्ट आपकी फ्री में मदद करने के लिए तैयार हैं। आप अपनी समस्या ईमेल पर लिख भेजे और फिर इसके बाद असफल;असफलायें आप से दूर भागने लगेंगीं।

Showing posts with label सच्ची सलाह. Show all posts
Showing posts with label सच्ची सलाह. Show all posts

Wednesday, 8 November 2017

9 नवम्बर के बाद 6 राशियां हो जायेगी मालामाल लूटेगा कुबेर का खजाना गुरु ग्रह होंगे उदय


9 नवम्बर के बाद 6 राशियां हो जायेगी मालामाल लूटेगा कुबेर का खजाना गुरु ग्रह होंगे उदय


9 नवंबर के दिन बृहस्पति ग्रह उदय होंगे और बृहस्पति ग्रह को ज्ञान धर्म बुद्धि विद्या और धन का कारण माना गया बृहस्पति ग्रह उदय होने के कारण और नवंबर के बाद 6 राशि वाले लोगो की किस्मत चमक जाएगी।और उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएगी 9 नवंबर के बाद इन 6 राशियों वाले लोगों के जीवन में खूब पैसा प्यार और खुशियां आएंगी ।और बाकी बची 6 राशि वाले लोगों को इस समय काफी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।तो चलिए अब बात करते हैं कौन सी है वो 6 राशियां जिनके ऊपर ग्रह की विशेष कृपा रहेगी।
वृषभ राशि इसमें आपको सभी प्रकार के सुख आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी आपके मान सम्मान में भी काफी वृद्धि होगी नए लोगों से आपके संपर्क बने रहेंगे रुका हुआ काम आपका बनने लगेगा।और जो भी काम जिसके लिए आप कई दिनों से परेशान हो रहे हैं वह भी बन जाएंगे अपने स्वास्थ्य को लेकर इसमें थोड़ा सावधान रहें।आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई है उनके करियर में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि इस समय आपकी आय के साधन बढ़ेंगे आपकी इनकम और सेविंग दोनों बढ़ेगी।इसमें आपको नया घर नया प्लांट या नया फ्लैट मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।नौकरी और बिजनेस के मामले में इस समय आपका अच्छा समय शुरु होगा इस समय आप अपने बिजनेस को बड़ा भी सकते हैं।घर के अंदर सुख शांति और खुशियों का माहौल रहेगा और प्रेम संबंधों के मामले में भी यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत लाभदायक होगा।व्यापार और व्यवसाय में भी खूब वृद्धि होगी किस्मत का इन्हें भरपूर साथ मिलेगा।इस समय आपकी आय के साथ साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे कई बार विदेश यात्रा के भी प्रबल योग है।
तुला राशि यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।नौकरी पेशा या बिजनेस करने वाले लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।आपका कहीं फसा हुआ पैसा इसमें आपको वापस मिल सकता है।आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे आर्थिक मामलों में भी काफी सुधार होगा कोई नई प्रॉपर्टी लेने के भी इस समय प्रबल योग है। इसमें आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ के मामले में यह समय आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा इसलिए इस मामले में संभल कर रहे।
धनु राशि इस समय कहीं से अचानक धन लाभ होने की संभावना है।रुके हुए काम भी हिंदी में पूरे हो सकते हैं नए लोगों से आपके संपर्क बनेंगे इसमें आपके लिए पुराने मित्रों के माध्यम से कुछ विशेष लाभ होने का भी प्रबल योग बन रहा है।इसमें आपको काम के सिलसिले में घर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
मीन राशि इस समय इस समय आप अपने अंदर एक नई सोच एक नई ताकत का अनुभव करेंगे इसमें आपके सभी कामों में आपको सफलता और कामयाबी मिलेगी जो काम आपके काफी समय से अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में आपको धन लाभ होगा अगर यह विद्यार्थी है तो उनकी पढ़ाई में उनकी विद्या के क्षेत्र में उनकी प्रोग्रेस होगी बाकी बची।
6 राशि वाले लोगों के लिए यह समय काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा इसलिए इन्हें इस समय काफी सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

Thursday, 5 October 2017

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बिना लिखित परीक्षा के बम्पर भर्ती, अभी करें आवेदन



यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बिना लिखित परीक्षा के बम्पर भर्ती, अभी करें आवेदन 


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 200 क्रेडिट ऑफिसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। 21 अक्टूबर 2017 से पहले आवेदन करें। पात्रता / पात्रता शर्तों, आवेदन कैसे करें और अन्य नियम नीचे दिए गए हैं .
नौकरी विवरण 
पोस्ट का नाम-क्रेडिट अधिकारी
रिक्ति की संख्या- 200 पद
वेतनमान-रु 31,705-45,950 / -

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती के लिए योग्य मानदंड-शैक्षिक योग्यता-भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त / सरकार द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री नियामक निकाय।
आयु सीमा- न्यूनतम और अधिकतम उम्र सीमा 23 से 32 वर्ष है
चयन प्रक्रिया- चयन लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को रुपये 600 का भुगतान करना होगा ऑनलाइन के माध्यम से एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए रूपया 100.

इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट http://www.unionbankofindia.co.in पर  04.10.2017 से 21.10.2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ याद रखें-
आवेदन आरम्भ होने की तिथि - 04.10.2017
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 21.10.2017

Wednesday, 20 September 2017

आपका कौन है सबसे प्रिय नेता, किसको देंगें 2019 में अपना अमूल्य मत, अपनी कीमती राय जरूर दें


आपका कौन है सबसे प्रिय नेता, किसको देंगें 2019 में अपना अमूल्य मत, अपनी कीमती राय जरूर दें 

हेल्प इंडिया। दोस्तों आज मै आप लोगों से कुछ सबाल पूंछने वाला हूँ ,और आप उनका सही जबाब देना। वैसे अगर देखा जाय तो आज के जमाने में लोगों ने राजनीति को धन उगाही का जरिया समझ रखा है। राजनीति का असली अर्थ अगर समझा जाय तो जनता का नेता और जनता की सेवा करने वाला होता है। मगर आज के समय में अगर आप चिराग लेकर निकलेगे तो भी ऐसा नेता आपको ढूँढने से नहीं मिलेगा। जब वोट का समय आता है तो जनता से बड़े -बड़े वादे किये जाते हैं और जीत जाने के बाद उस क्षेत्र में जाना भी नहीं पसंद करते। जनता पांच साल तक दर-दर की ठोकरें खाती घूमती रहती और हमारे नेता जी का पता ही नहीं लगता। अगर मिल भी गए तो आपको पहचानते नहीं,और बहुत सी बातें बना कर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं। हमारे देश में ऐसे भी नेता हुए है जो प्रधानमंत्री रहते हुए भी दो जोड़ी कपड़ों से ज्यादा कपड़े नहीं बनवा पाए या ऐसे कहें कि वो इतनी देश भक्ती में लीन थे कि उन्हें देश के आगे अपना ख्याल ही नहीं था। आज के ज़माने में तो लगभग हर नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कुछ को छोड़कर अगर नेताओं की  जन्म कुण्डली निकाली जाय तो सी बी आई भी जाँच करते -करते थक जायेगी। खैर छोड़ो ये आज कल के नेता होते ही ऐसे हैं। अब मैं अपने मुख्य मुद्दे पर आता हूँ ,और आपसे जानना चाहता हूँ कि आप किस नेता को पसंद करते हैं ,और किस नेता को २०१९ के चुनाव में वोट देंगें ,अगर आप किसी नेता को वोट देगे तो उसमे क्या खूबी है जिस लिए आप उस नेता को वोट देंगें। मै अआप को विकल्प के रूप में कुछ नेताओं के नाम देता हूँ आप इनके अतिरिक्त भी बता सकते हैं।
विकल्प -A-नरेन्द्र मोदी  B-राहुल गांधी  C-केजरीवाल D-मायावती E-अखिलेश यादव F-अन्य (अन्य में अपने प्रिय नेता का नाम लिख सकते हैं )

Monday, 18 September 2017

भूल कर भी पीरियड्स के समय न करें ये काम वरना पड़ सकता है पछताना


भूल कर भी पीरियड्स के समय न करें ये काम वरना पड़ सकता है पछताना 

हेल्प इंडिया। दोस्तों आज मै महिलाओं के सम्बन्ध में एक लेख लिख रहा हूँ। महिलाओं में मासिक धर्म का आना तो एक सामान्य प्रक्रिया है और अगर मासिक धर्म समय पर नहीं आता तो यह एक संमस्या होती है। आज मै आप को बताने जा रहा हूँ कि मासिक धर्म के समय ये काम भूल कर भी नहीं करने चाहिए ,नहीं तो काफी समस्याएं पैदा हो सकतीं हैं। 
मासिक धर्म के समय कपडे तंग नहीं पहनने चाहिए 
मासिक धर्म के दौरान बहुत तंग कपड़े पहनना सही नहीं है. इन दिनों ऐसे कपड़े पहनें जिन्हें पहनकर आप आराम महसूस करें.और आपको उठने बैठने में आराम महसूस हों अगर आप ऐसा नहीं करती है तो आपको चिड़चिड़ापन होने की आशंका बढ़ जाती है.
हर तीन घंटे में बदलें नैपकीन 
मासिक धर्म के दौरान ये बहुत जरूरी है कि आप हर तीन घंटे पर सैनेटरी नैपकिन बदलती रहें. इससे आप संक्रमण से सुरक्षित रहेंगी. साथ ही दुर्गंध की समस्या भी नहीं होगी.अगर आप ऐसा नहीं कार्तीं है तो आपको संक्रमण होने के चांस बढ़ जाते है ,और भविष्य में काफी समस्याओं का सामना करना पद सकता है। 
खाना खाने में लापरवाही विल्कुल न बरतें 
ये बहुत जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में खाना लें. खाना छोड़ना आपके लिए  खतरनाक हो सकता है. आपको याद रखने की जरूरत है कि इस दौरान शरीर काफी कमजोर होता है, ऐसे में खाना छोड़ना भारी पड़ सकता है. कोशिश करें कि आप जो भी आहार लें वो पौष्ट‍िक ही हो.खाना समय पर और ताजा लेने की कोशिश करें। इस समय खाना न खाने से आपको काफी कमजोरी आ सकतीं हैं। 
असुरक्षित संबंध बिलकुल न बनाएं 
ऐसा भूलकर भी नहीं सोचना चाहिए कि मासिक धर्म  के दिनों में आप गर्भवती नहीं हो सकती हैं. इस दौरान भी गभर्वती होने की संभावना होती है. साथ ही संक्रमण से बचने के लिए भी इस दौरान संबंध बनाने से परहेज करना चाहिए. इस समय असुरक्षित सम्बन्ध बनाने से दोनों लोगों को कई संक्रमण होने का ख़तरा बना रहता हैं।
जितना हो सके कम से काम शारीरिक मेहनत करें 
अगर मासिक धर्म  के दौरान आपको तेज दर्द होता है या फिर पीठ में अकड़ आ जाती है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप शारीरिक श्रम करने से बचें. वरना आपके शरीर का ये दर्द और अधिक बढ़ सकता है.और काफी समस्याएं उत्पन्न हो सकतीं है। अतः बहुत कम श्रम इस समय करें। दोस्तों ये लेख आपको कैसा लगा आप जरूर बताइये।   

Monday, 11 September 2017

इन 70 साल के बूढ़े दादा का लुंगी डांस देखकर आप अपनी जवानी भूल जायेंगे


इन 70 साल के बूढ़े दादा का लुंगी डांस देखकर आप अपनी जवानी भूल जायेंगे 

हेल्प इंडिया। दोस्तों एक कहावत है कि आदमी बूढा हो जाता है ,मगर मन कभी नहीं बूढ़ा होता है। अब आप हमारे महानायक अमिताभ बच्चन जी को देख लीजिए, 74 साल की उम्र में भी जवानों को टक्कर देते हैं। आप सोंच रहे होंगे कि में ये सब आप को क्यों सुना रहा हूँ ,हमारा आज का बिषय ही ऐसा है कि, मैं आप को एक ऐसी ही एक वीडिओ दिखाने जा रहा हूँ। जिसमे एक ७० ऐसा लुंगे पहनकर डांस कर रहा है कि आप इस वीडिओ को देख कर ऐसा लगेगा कि मेरी जवानी तो इस बूढ़े आदमी से गयी गुज़री है। देखें वीडिओ

Saturday, 9 September 2017

मोबाइल चार्ज करते समय बात करने से हुई ऐसी दुर्घटना जिसे देख कर आपका दिल दहल जायेगा

मोबाइल चार्ज करते समय बात करने से हुई ऐसी दुर्घटना जिसे देख कर आपका दिल दहल जायेगा 


Saturday, 26 August 2017

तीन तलाक के बाद राष्ट्रहित और जनहित में सुप्रीम कोर्ट को यह फैसला भी जरूर सुनाना चाहिए


तीन तलाक के बाद राष्ट्रहित और जनहित में सुप्रीम कोर्ट को यह फैसला भी जरूर सुनाना चाहिए


देश के अंदर जादू टोने, तन्त्र मंत्र, झाड़फूंक द्वारा मनुष्य की सभी समस्याओं जैसे गृह क्लेश, हवा धूल, प्रोमोशन, कारोबार में तरक्की, सौतन से छूटकारा, दुश्मन से छुटकारा, किसी को भी वश में करना, नौकरी की गारंटी, हर समस्या के 24 घण्टे में समाधान,और ला इलाज बीमारियों का इलाज करने वाले सभी बाबा, तांत्रिक, आचार्य, पण्डित, मौलवी, भगतो और पाखंडियो का सर्च ऑपेरशन करा कर सभी की दुकान स्थायी रूप से बंद करने, और  इन्हें जेल में डालने का आदेश कर दिया जाए,

 क्योकि अगर देश मे हर साल 500000 मौत होती होंगी तो 50 प्रतिशत तो इनके जादू टोने ओर टोटके के  चक्कर मे हो रही है, क्योकि कुछ इनसे बीमारी का इलाज करवाने में मर जाते है कुछ खुद के फायदे के लिये दूसरों की बलि दे देते है। ये लोग मानव विकास ही नही बल्कि मानवजाति के लिये विध्वंशकारी है।  

आरक्षण एक मजाक नहीं, बल्कि एक सभ्य समाज का आईना है पढ़िए कड़वी सच्चाई


आरक्षण एक मजाक नहीं, बल्कि एक सभ्य समाज का आईना है पढ़िए कड़वी सच्चाई 


मंदिर में पुजारी की नियुक्ति आर्थिक आधार पर होती है या जाति के आधार पर। समाज में लड़का लड़की का संबंध आर्थिक आधार पर होता है या जाति के आधार पर।  इस देश में सामाजिक भेदभाव (छुआ-छूत) आर्थिक आधार पर होता है या जाति के आधार पर। ब्राह्मण, छत्रिय, वैश्य, शूद्र वर्णों का निर्धारण आर्थिक आधार पर हुआ था या जाति के आधार पर। देश में मनु द्वारा वर्ण व्यवस्था आर्थिक आधार पर बनी थी या जाति के आधार पर। इसके अलावा बहुत कुछ निर्धारण करते हो जाति के आधार पर,और आरक्षण चाहिए आर्थिक आधार पर,वाह रे , वाह ,अरे जाति से इतनी ही नफरत है तो क्यों नहीं देश में जाति के लिखने, बोलने, पूछने और बताने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हो। जाति को लिखने बताने पूछने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान करो, जाति अपने आप समाप्त हो जाएगी और जाति आधारित आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा । इसलिए इस देश के सभी धूर्त स्वार्थियो, खुदगर्जो देश से जाति मिटाने की मांग करो वरना जब तक जातिवाद रहेगा,आरक्षण आबाद रहेगा। 

इस फल के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान,बवासीर की है अचूक औषधि


इस फल के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान,बवासीर की है अचूक औषधि

हेल्प इंडिया समाचार।जिमीकंद एक बहुवर्षीय भूमिगत सब्जी है जिसका वर्णन भारतीय धर्मग्रंथों में भी पाया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में जिमीकंद के भिन्न-भिन्न नाम ओल या सूरन हैं। पहले इसे गृहवाटिका में या घरों के अगल-बगल की जमीन में ही उगाया जाता था। परन्तु अब तो जिमीकंद की व्यवसायिक खेती होने लगी है। जिमीकंद एक सब्जी ही नहीं वरन यह एक बहुमूल्य जड़ीबूटी है जो सभी को स्वस्थ एवं निरोग रखने में मदद करता है।

भोज्य पदार्थों के संचन हेतु यह भूमिगत तना का रूपांतर है जिसे घनकंद कहते हैं। यह परिवर्तित तना बहुत अधिक जैसा-तैसा फूला रहता है एवं इसकी सतह पर पर्वसंधियाँ रहती हैं, जिनपर शल्क-पत्र लगे रहते हैं। सतह पर जहाँ-तहाँ अपस्थानिक जड़ें लगी रहती हैं। अगले सिरे पर अग्रकलिका तथा शल्कपत्रों के अक्ष पर छोटी-छोटी कलिकाएँ होती हैं। इस पौधे का फल यानी जड को बवासीर  के दवा मे भी उपयोग किया जाता है |

प्राथमिक शिक्षकों के लिए बुरी खबर,अब शिक्षकों को रोजाना करना होगा ये काम


प्राथमिक शिक्षकों के लिए बुरी खबर,अब शिक्षकों को रोजाना करना होगा ये काम 

हेल्प इंडिया समाचार।बेसिक शिक्षकों के लिए बुरी और बच्चों के लिए अच्छी खबर है। जहाँ आज तक प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक आराम से बिना पढाये 50000 रुपये तक प्रति माह वेतन लेते थे ,सरकार अब उतनी ही सख्ती के साथ उनके साथ पेश होने वाली है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश दे दिया है ,कि शिक्षक रोज एक पाठ योजना तैयार करेगें ,और उसी पाठ योजना के आधार पर बच्चों को पढायेगे।प्रतिदिन की पाठ योजना का तैयार प्रारूप सुरक्षित रखना होगा। जिसे कभी भी अधिकारियों द्वारा देखा जा सकता है ,कि शिक्षक नियमानुसार अध्यापन कार्य करा राहें है अथवा नहीं। जो भी शिक्षक इसमें लापरवाही करता पाया गया ,उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। आपको बताते चलें आदेश जारी कर दिया गया है। जिला स्तर पर आदेश आते ही इसका पालन कड़ाई से कराया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी शिक्षक 3 से 4 बजे के बींच पाठ योजना तैयार करेगे और अगले दिन बच्चों इसी पाठ योजना के आधार पर पढायेगे। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का यह शायद एक बहुत अच्छा कदम होगा ,और इससे शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार भी होगा।  

Sunday, 20 August 2017

डॉ अब्दुल कलाम के जीवन की कुछ ऐसी सच्चाइयाँ जिन्हें सुनकर आप अपने आंसू नहीं रोंक नहीं पाएँगे


डॉ अब्दुल कलाम के जीवन की कुछ ऐसी सच्चाइयाँ जिन्हें सुनकर आप अपने आंसू नहीं रोंक नहीं पाएँगे 


दूरदर्शन के एक दक्षिण भारतीय भाषा के चैनल से श्री पी एम नायर जोकि एक सेवा निवर्त प्रसाशनिक अधिकारी है और वो पूर्व राष्ट्रपति स्व श्री ए पी जे कालाम साहब के निजी सचिव उस वक्त थे जब कालाम साहब देश के राष्ट्रपति थे। उनके उस इंटरव्यू के दौरान  श्री नायर साहब ने जो कुछ भी कहा वो पूरी तरह से तो यहा नही पेश के पाऊंगा पर कुछ महत्व पूर्ण बिंदुओं को आपके सामने लाना चाहता हूं। श्री नायर ने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है कलाम इफ़ेक्ट           डॉ कालाम अपनी हर विदेश यात्रा में बहुमूल्य उपहार प्राप्त करते थे जो कि प्रथा अनुसार मेजबान देश के प्रमुख  मेहमान देश प्रमुख को उनके सम्मान स्वरूप देते है। उन उपहारों को प्राप्त करने से मना करना मेजबान देश का अपमान होगा अतः कालाम साहब उन उपहारों को धन्यवाद के साथ स्वीकार करते थे।परंतु देश वापिस आते ही वो उन उपहारों के फोटो खिंचवाकर उनकी सूची तैयार करवाकर उन को राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय को सौप देते थे। फिर कभी भी उन उपहारों के बारे में पूछते भी नही थे।कलाम साहब जब सेवा निवर्त हुए तो उन उपहारों से एक पेंसिल भी अपने साथ नही ले गए। सारे के सारे उपहार राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में रहे।
 २००२, ये वो साल है जब श्री कलाम भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए थे, रमजान जुलाई अगस्त के महीने में आया था।इस अवसर पर इफ्तार की भोज को आयोजन करना राष्ट्रपति भवन की एक सामान्य प्रक्रिया थी। डॉ कलाम ने श्री नायर को बुलाकर इस आयोजन पर आने वाले खर्च को पूछा और साथ मे पूछा कि वो क्यो इस इफ्तार भोज का आयोजन ऐसे व्यक्तियों के लिए करे जो स्वयम ही पहले से समर्थ है और प्रतिदिन अच्छा भोजन  प्राप्त करते है।श्री नायर ने उन्हें बताया कि तकरीबन बाइस लाख रुपया उस इफ्तार भोज के आयोजन पर राष्ट्रपति भवन का खर्च होता था।
डॉ कलाम ने उन्हें आदेश दिया कि वो सारी रकम  को कुछ अनाथालयों में वस्त्र, भोजन और कम्बलों के रूप में दान की जाए।उन्होंने अनाथालयों  का चुनाव करने के लिए एक टीम को जिम्मेदारी दी उस चुनाव के कार्य मे उन्होंने किसी भी प्रकार का दखल नही दिया।जब टीम ने अनाथालयों की सूची तैयार कर ली तो कालाम साहब ने श्री नायर को अपने कमरे में बुला कर एक लाख रुपये का चेक, जो कि उनके निजी खाते से काटा हुआ था, दिया और कहा कि वो अपनी निजी बचत से ये थोड़ा सा धन दे रहे है जो अनाथलयो में दान किया जाए। उन्होंने साथ मे ये हिदायत दी कि उस चेक के बारे किसी को भी न बताया जाए।
श्री नायर ने उस इंटरव्यू में बताया कि वो कालाम साहब की उस हिदायत को सुनकर अचंभे में आ गये। उन्होंने कालाम साहब को कहा कि वो क्यो न सबको उस बात को बताये की इस देश के राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति है जो न केवल अपने अधिकार से जो खर्च कर सकते वो सारा धन, दान में देते है बल्कि खुद के निजी खाते से भी दान देते है,डॉ कालाम यद्यपि एक धार्मिक मुस्लिम थे, पर उनके कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन में इफ्तार का भोज का आयोजन नही हुआ।
डॉ कलाम को हा में हा मिलाने वाले लोग पसंद नही थे।एक बार देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात को पधारे थे और किसी विषय पर विचार विमर्श के दौरान डॉ कालाम ने एक बिंदु पर किसी बात पर अपने विचार प्रकट किए फिर उन्होंने नायर साहब से पूछा कि क्या आप मेरी बात से सहमत है,नही श्रीमान मैं आपकी बात से सहमत नही हूँ।नायर साहब ने उनको जवाब दिया।मुख्य न्यायाधीश महोदय को अपने कानों पर विश्वास नही हुआ कि एक सचिव की इतनी हिम्मत की वो राष्ट्रपति जी की बात से सहमत न हो और वो भी अन्य उपस्थित व्यक्तियों के समक्ष।तब श्री नायर ने उन्हें बताया कि राष्ट्रपति जी उनसे पूछेगें की वो क्यो असहमत है और वो यदि मेरे कारण बताने के बाद यदि उन्हें मेरे बताये कारण सही लगे तो 99% ये बात सही है कि वो अपना निर्णय बदल देंगे।
एक बार उन्होंने अपने पचास रिस्तेदारो को दिल्ली बुलाया और उन्हें राष्ट्रपति भवन में ठहराया।
उन्होंने उनके दिल्ली दर्शन के लिए एक बस का प्रबंध करवाया और उस बस का किराया स्वयम के निजी खाते से वहन किया।कोई भी सरकारी वाहन उन रिस्तेदारो के लाने लेजाने के लिए प्रयोग नही किया।उन रिस्तेदारो के ठहरने के दौरान उन रिस्तेदारो के ऊपर जो भी खर्च उनको भोजन और ठहरने की व्यवस्था पर हुआ उसका पूरा हिसाब मांगा जो लगभग दौ लाख के आसपास हुआ। कालाम साहब ने वो सारा खर्च अपने निजी धन से वहन किया।इस देश के इतिहास में उनसे पहले किसी ने भी ऐसा नही किया था।अब आप एक और घटना को सुने।डॉ कालाम के बड़े भाई उनके साथ उन्ही कमरे में पूरे एक सप्ताह रहे। ऐसा डॉ कालाम की इच्छा के अनुसार हुआ।जब वो वापिस गए तो डॉ कालाम ने उनके रहने के दिनों का किराया भी देना चाहा।जरा कल्पना कीजिये कि कोई राष्ट्रपति अपने रहने के कमरे का भी किराया देना चाहता था।ये वैसे राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों ने नही माना और सबने सोचा कि ये तो ईमानदारी की परकाष्ठा थी।
Sarkari Naukri Sarkari Result Naukri जब राष्ट्रपति कालाम साहब का कार्यकाल पूरा हुआ तब राष्ट्रपति भवन के सभी कर्मचारी अपने परिवार सहित उनके सम्मानार्थ उनसे भेंट करने गए।श्री नायर उनसे मिलने अकेले गए तो कालाम साहब ने उनके परिवार के बारे में पूछा तब उन्हें पता चला की नायर साहब की पत्नी एक दुर्घटना के कारण पांव की हड्डी टूटने की वजह से चल नही पा रही थी और घर पर थी।अगले दिन सुबह श्री नायर ने देखा कि बहुत से पुलिस वाले उनके घर के बाहर खड़े थे तो उन्होंने उसका कारण पूछा तो पता चला कि राष्ट्रपति महोदय स्वयम ही उनके घर आ रहे थे। कालाम साहब श्री नायर के घर जाकर उनकी पत्नी से मिले उनका हाल चाल पूछा और कुछ समय भी बिताया।
श्री नायर ने बताया कि कोई भी राष्ट्रपति अपने सचिव के घर कभी भी नही जाएगा और वो भी इतने साधारण वजह के लिए। मेरे मित्र ने सोचा कि वो हमें ज्यादा से ज्यादा उस प्रसारित इंटरव्यू की बाते हमको बताये क्योकि वो दक्षिण भाषा के दूरदर्शन चेनल से प्रसारित हुआ था जिसे शायद ही किसी ने इस देश के भाग में देखा हो। इसलिए ये उस इंटरव्यू की बाते मुझे इंग्लिश भाषा मे भेजी उसे मैने सब की जानकारी के लिए हिंदी भाषा मे रूपान्तरित किया है।हाँ एक बात और जो उस इंटरव्यू के दौरान पता चली की कालाम साहब के छोटे भाई एक छतरी की मरम्मत करने की दुकान चलाते है।  श्री नायर उनसे जब श्री कालाम साहब के अंतिम संस्कार के दौरान मिले तो उन्होंने श्री नायर के पांव छू लिए जोकि उनकी अपने बड़े भाई कालाम साहब और श्री नायर के प्रति श्रद्धा का प्रतीक था।
ये कुछ ऐसी बाते है जिनका प्रसार जन जन के बीच हो ताकि इनसे प्रेरणा लेकर शायद कुछ और कालाम इस पवित्र धरती पर पैदा हो।
व्यवसायी प्रसार के साधन शायद ही इन बातों को प्रसारित करे क्योकि इन बातों की टेलिविज़न रेटिंग पॉइंट यानी टीआरपी कीमत नही है। 

मैं और मेरे घर आये विज्ञान को न मानने वाले व्यक्ति की बेहद दिलचस्प कहानी


मैं और मेरे घर आये विज्ञान को न मानने वाले व्यक्ति की बेहद दिलचस्प कहानी

हेल्प इंडिया। कुछ दिन पहले एक धार्मिक व्यक्ति,हमारे पास रात गुज़ारने आया, वह थोड़ा बीमार था। लेकिन धार्मिक स्कूल में पढ़ा था तो दिमाग़ी तौर पे बहुत बीमार था। मैं रात को दूसरे लड़कों को जीव विज्ञान के बारे में कुछ बता रहा था, धार्मिक व्यक्ति बोला,ये सब झूठ है,साइंस की बातों के पीछे लगकर ज़िंदगी बर्बाद मत करो, साइंस-वाइंस कुछ नहीं होती है। मैंने उसकी दवा उठाकर अपनी जेब में डाली,उसका मोबाइल ऑफ़ करके अपनी जेब में डाला,और रूम की लाइट और पंखा बंद कर दिया।धार्मिक व्यक्ति बोला,ये क्या कर रहे हैं।मैंने कहा,ये दवाई, मोबाइल,पंखा,बल्ब ये सब साइंस के आविष्कार हैं।अब अंधेरे में बैठकर मच्छर मार और बोल कि साइंस कुछ नहीं होती।धार्मिक प्राणी खिसयानी हंसी हंसने लगा।मैंने लाइट ऑन की और उससे कहा,साइंस से जुड़ी हर चीज़ का सिर्फ़ दस दिन त्याग करके दिखा दे,उसके बाद बोलना कि साइंस कुछ नहीं होती,वह व्य्यक्ति बिना कुछ बोले चुपचाप सो गया।
ऐसे धार्मिक व्यक्क्तिओं की कमी नहीं है,जो साइंस की हर चीज़ इस्तेमाल करते हैं और साइंस के विरुद्ध भी बोलते हैं।साइंस के जिन अविष्कारों ने हमारे जीवन और दुनिया को बेहतर बनाया है, वे सब अविष्कार उन्होंने किये, जिन्होंने धार्मिक कर्मकांडों में समय बर्बाद नहीं किया। आज कोई भी धार्मिक व्यक्ति साइंस से संबंधित चीज़ों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता,लेकिन ये एहसान फ़रामोश साइंसदानों का एहसान नहीं मानते। ये उस काल्पनिक शक्ति का एहसान मानते हैं, जिसने मानव के विकास में बाधा डाली है और जिसने मानवता को टुकड़ों में बांटा है।

Tuesday, 15 August 2017

एक त्रिपाल और टीन शेड में विराजमान भगवान जाने क्या है सच्चाई



हेल्प इंडिया ।दोस्तों भगवान राम के मंदिर देश में ज्यादा नही दिखते। जो भी हैं आप उंगलियों पर गिन सकते हैं। ऐसे में अगर तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो शिव जी, हनुमान जी के मंदिर ज्यादा दिखते हैं। अगर ऐतिहासिक महत्व रखने वाले राम मंदिर ढूंढे जाएं तो शायद पांच दस मंडोर ऐसे मिलेंगे जो हजार दो हजार साल पुराने होंगे। ऐसे में रामजन्मभूमि में विराजमान राम लला के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। अपने ही देश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एक त्रिपाल और टीन के शेड में विराजमान हैं, ये देश का और समाज का दोनों का दुर्भाग्य है। उम्मीद क्या करें, मामला विवादित है इसलिए पोस्ट करते समय भी शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना पड़ रहा है। लेकिन रामलला विराजमान हैं, ये एहसास दिल को सुकून देता है। पूजा अर्चना होती है। दर्शन हालांकि दूर से करने पड़ते हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए हैं। मोबाइल, सिम कार्ड या रिमोट वाली चाबी नही ले जा सकते। चलो प्रथम बार श्री राम जन्मभूमि का ये टूर दोस्तों के साथ यादगार रहा।

Monday, 14 August 2017

शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार नहीं बनाना चाहती सहायक अध्यापक पढ़ें पूरी खबर

शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार नहीं बनाना चाहती सहायक अध्यापक पढ़ें पूरी खबर 


हेल्प इंडिया समाचार। दोस्तों  यदि केन्द्र एवं प्रदेश की  सरकार चाहे तो शिक्षा मित्रों को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से घबराने की जरूरत नही है, यह जानकारी मैंने स्वयं की है जो मैं बताने जा रहा हूँ क्योंकि ये जुमलेवाज सरकार  समाजवादी सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के फैसले को गैरकानूनी साबित करना चाहती है। संविधान में 9वीं अनुसूची की व्यवस्था है।इसमें अगर कोई कानून बनाकर डाल दिया जाए,तो उसे न्यायालय में चुनौती नही दी जा सकती,अर्थात इस अनुसूची में किसी अधिनियम या अध्यादेश या कानून को शामिल कर न्यायालय के समीक्षा से बचाया जासकता है। सन 1951 से आज तक इस अनुसूची के 311 से अधिक कानून/अधिनियम डाले जा चुके हैं। जिन पर न्यायालय समीक्षा नही कर सकता। अतः उपरोक्त व्यवस्था के लिए यदि सरकार चाहे ,और मुख्यमंत्री की मंशा में कोई खोट नही है तो  विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर  शिक्षामित्रो को सीधे सहायक अध्यापक बनाने संबंधी कानून/अधिनियम पास करा सकते है। प्रधानमंत्री मोदी इस कानून या अधिनियम को संविधान संशोधन कराकर संविधान की 9वी अनुसूची में शामिल कराएं।उसके बाद न्यायालय का समीक्षा का अधिकार उस कानून पर खत्म होगा और शिक्षमित्र सहायक अध्यापक बन सकेंगे बिना किसी विरोध के, क्योंकि इस कानून के खिलाफ विरोधी भी अदालत नही जा सकता।। मित्रो आप शिक्षामित्रो को हमेसा नियमो का हवाला देकर सभी ने अयोग्य ठहराया है,मगर इस तरह से हम सबको मुँह तोड़ जवाब देते हुए अपना हक एवम अधिकार प्राप्त कर सकते है क्योंकि जब बात नियमो की आयी है, तो अब शिक्षमित्रों को इस नियम की बात करके अपनी नौकरी बचाने की मांग करनी चाहिए। 

Saturday, 5 August 2017

आईबीपीएस परीक्षा में100 प्रतिशत पास होने के लिए यहाँ से ट्रिक्स लें


 आईबीपीएस परीक्षा में100 प्रतिशत पास होने के लिए यहाँ से ट्रिक्स लें 


दोस्तों आज मैं आप लोगों को एक महत्त्वपूर्ण बात बताने जा रहा हूँ ,अगर आप लोगों ने बैंक में आवेदन किया है तो ये लेख आप के बहुत ही काम का हो सकता है। आई बी पी एस में क्लर्क की दो परीक्षाएं होंगी ,पहली परीक्षा 80 प्रश्नों की होगी ,जिसमे गणित और रीजनिंग के सवाल होंगे।

 जिसमे आपको ४० मिनट का समय दिया जायेगा। आप यदि यह परीक्षा पास करते हैं तो आपको मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जायेगी। मुख्य परीक्षा में गणित ,रीजनिंग,जी एस ,कम्प्यूटर,और हिन्दी /अंग्रेजी  विषय होंने जिनका समय १२० मिनट होगा। क्लर्क की परिक्षा में इंटरव्यू नहीं होगा। पी ओ की परीक्षा में ऊपर की  सभी परीक्षाये होंगी और साथ में इंटरव्यू भी होगा। आप ये तो जानते ही होंगे कि बैंक परिक्षा में समय का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। आज मै आपको एक ऐसी जगह बता रहा हूँ कि आप वहाँ से तैयारी करके 100 प्रतिशत आई बी पी एस की परीक्षा पास कर सकतें हैं।

उस जगह का नाम है टैलेंट स्प्रिंट यहाँ से आप गणित ,रीजनिंग और सभी पढाई की सामग्री की वीडियो और लिखित सामग्री प्राप्त कर सकतें है। यहाँ आप को फ्री में गणित की शोर्ट ट्रिक्स के वीडियो आसानी से मिल जायेगे ,जिनसे आप घर पर अपने मोबाईल या कंप्यूटर से आसानी से अध्ययन कर सकते हैं ,और बैंक की परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं।   

Friday, 4 August 2017

अगर आप भी हैं नींद और तनाव की समस्या से परेशान तो ये खबर जरूर पढ़ें


अगर आप भी हैं नींद और तनाव की समस्या से परेशान तो ये खबर जरूर पढ़ें


दोस्तों अगर आपको अच्छी नीद नहीं आ रही है या रातों में उलटने पलटने के बाद भी नीद नहीं आती है ,तो मै आज आपको एक उपाय बताने जा रहा हूँ जिसके प्रयोग से आपको कुछ ही दिनों में नीद की समस्या समाप्त हो जायेगी। यदि आपको नींद नहीं आती है ,तो आप रोजाना प्रीबायोटिक्स युक्त पदार्थों का सेवन करें,जैसे चुकंदर ,कच्चे लहसुन और प्याज।

अमेरिका के कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में किये गए एक शोध में पता चला है कि चुकंदर ,कच्चे लहसुन और प्याज जैसे खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले प्रीबायोटिक्स होते हैं ,जो नींद में सुधर करते हैं और तनाव को भी कम करते हैं। प्रीबायोटिक्स चुकंदर ,कच्चे लहसुन और प्याज जैसे खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले डाइएटरी फाइबर pet की सेहत के लिए ठीक होते हैं। ये पेट की समस्या में सुधार करते हैं। 

Sunday, 30 July 2017

भारत का ऐसा गाँव जहाँ हर घर में है एक सरकारी अफसर


भारत का ऐसा गाँव जहाँ हर घर में है एक सरकारी अफसर 

बिहार में नक्सल प्रभावित बेलहर प्रखंड के बघौनिया गांव में सरकारी नौकरी ने घर-घर दस्तक दे दी है। 400 घर वाले इस गांव में शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसके सदस्य सरकारी नौकरी में न हों। पिछले दो साल के दौरान गांव से 200 युवाओं को नौकरी मिली है। पहले से भी विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोग बड़ी संख्या में नौकरी कर रहे हैं।गांव में पहले से कई लोग सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में नौकरी कर रहे हैं। बिहार पुलिस को जोड़ कर इस गांव में करीब 150 लोग केवल सुरक्षा सेवा में हैं। दूसरी नौकरी रेलवे की है।अब तक स्टेशन प्रबंधक, गुड्स गार्ड, टीसी से लेकर गैंगमैन तक के पद पर गांव के लगभग 100 लोग काम कर रहे हैं। गांव में न्यायिक अधिकारी भी हैं। बीच के समय में दर्जनों शिक्षक भी बने। नतीजा पूर्व में समाजवादी आंदोलन के नेता सह विधायक चतुर्भुज मंडल के नाम से जाना जाने वाला गांव अब नौकरी वाला गांव कहा जाने लगा है।गांव के रजनीश, सावंत, संजीव और विजय ने बताया कि गांव में युवाओं को त्योहार से अधिक वेकेंसी व रिजल्ट का इंतजार रहता है। लगभग हर बहाली में गांव से कुछ युवाओं का चयन होता है। दूसरी ओर दौड़ में अब लड़कियां भी शामिल होने लगी हैं।यहां से सविता का चयन बिहार पुलिस में हुआ। दो लड़कियां इस बार राष्ट्रीय वालीबॉल खेल कर आई हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में उनकी लड़कियां भी सरकारी नौकरी और खेलकूद में लड़कों को चुनौती देने लगेंगी।
लेख सोर्स -यहाँ क्लिक करें 

Saturday, 29 July 2017

आई आई पी एम दिल्ली सहित 22 विश्वविद्यालयों को यूजीसी ने घोषित किया फर्जी कही आप तो नहीं पढ़ रहे यहाँ


आई आई पी एम दिल्ली सहित 22 विश्वविद्यालयों को यूजीसी ने घोषित किया फर्जी कही आप तो नहीं पढ़ रहे यहाँ 

हेल्प इंडिया समाचार। यूजीसी ने 22 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है। इन  विश्वविद्यालयों की डिग्रियों को फर्जी माना जायेगा। यूजीसी ने छात्रों को आगाह किया कि इन विश्वविद्यालयों में एडमीशन कदापि न ले। आई आई पी एम दिल्ली को भी डिग्री प्रोग्राम की पढाई कराने की मान्यता नहीं है।  यूजीसी ने छात्रों की शिकायतों पर मान्यता प्राप्त और फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है।

ये है फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची ,एम यू डी बिहार ,वाराणसी संस्कृत वि वि दिल्ली ,कमर्शियल वि वि दरियागंज ,यू एन यू  दिल्ली  ,वोकेशनल वि वि दिल्ली,एडीआर सेन्ट्रल जुरिदिकल वि वि नई दिल्ली ,आई आई एस आई दिल्ली ,बादागानवी सरकार वर्ल्ड ओपन वि एजुकेशन सोसाइटी कर्नाटक , एस जे यूनिवर्सिटी कृष्णाअट्टम केरल, राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी नागपुर, डी डी बी संस्कृत यूनिवर्सिटी तमिलनाडु ,आई आई ए मेडिसिन कोलकोता ,महिला ग्राम विद्यापीठ इलाहाबाद ,गांधी हिन्दी विद्यापीठ इलाहाबाद ,नेशनल यूनिवर्सिटी आफ इलेक्ट्रो काम्प्लेक्स होम्योपैथी कानपुर ,नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी अलीगढ ,उत्तर प्रदेश विवि कोसीकलां मथुरा ,महाराणा प्राताप शिक्षा निकेतन इन्द्रप्रस्थ शिक्षा परिषद् नोएडा ,गुरुकुल वि वि वृंदावन मथुरा। इन सभी यूनिवर्सिटी में एडमीशन न ले नहीं तो आपकी डिग्री फर्जी मानी जायेगी। 

Friday, 28 July 2017

शिक्षामित्रों का उपद्रव धरना प्रदर्शन कितना सही कितना गलत हमें चाहिए पाठकों के जबाब भाग जरूर लें


शिक्षामित्रों का उपद्रव धरना प्रदर्शन कितना सही कितना गलत हमें चाहिए पाठकों के जबाब भाग जरूर लें 


शिक्षामित्र इस समय अपना आपा खो चुके है ,प्रदेश में हर जगह प्रदर्शन ,मारपीट ,रोड जाम करना ,स्कूलों में अध्यापन कार्य न करने देने क्या सही है ,आत्महत्या करना क्या सही है। ये कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है कि किसी संविदा कर्मी की सेवाओं को समाप्त किया गया है ,हालाँकि ये आदेश सुप्रीम कोर्ट ने किया है। इसमे किसी का क्या दोष है जिसमे दोष था सुप्रीम कोर्ट ने उसे दोष रहित किया है।

आज मै देख रहा हूँ हर जिले में रोड जाम किये जा रहे है। बी एस ए से मारपीट की जा रही है ,स्कूलों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों से मारपीट की जा रही है ,क्या इनकी समस्या का ये हल है जो तरीका इनके द्वारा अपनाया जा रहा है ,जब कि प्रदेश सरकार भी हर सम्भब मदद करने की कोशिश कर रही है ,तो शिक्षामित्रों का ये रवैया क्यों है। क्या सरकार के पास इसको रोंकने का कोई उपाय नहीं है।

 मै मानता हूँ कि किसी की रोजी रोटी छिन जाना बड़ा ही दर्दनाक कारण है। मगर जिस मकान की नीव ही कमजोर हो उसका ढह जाना तो पहले से ही तय है। अब इसमें दोष किसका है ,क्या इतने समय में  शिक्षामित्रों द्वारा टीईटी नहीं पास की जा सकती थी। यदि इसका जबाब नहीं है तो लगभग ६६००० लोगों ने टीईटी कैसे पास की। अब मै पाठकों से ये पूछना चाहूँगा कि कोर्ट का फैसला गलत हुआ है ,या फिर शिक्षामित्रों द्वारा गलत या सही किया जा रहा है। 

Wednesday, 26 July 2017

यू ट्यूब से घर में बैठ कर कैसे कमाए लाखों रुपये पढ़ें पूरी जानकारी


यू ट्यूब से घर में बैठ कर कैसे कमाए लाखों रुपये पढ़ें पूरी जानकारी 

यू ट्यूब से कमाई करना बहुत आसान है और ये काम आप घर बैठे बिना अपनी नौकरी छोड़े कर सकते है। हाउस वाइफ ,टीनएजर्स और बूढ़े लोग जिसको भी लगे कि घर बैठे कुछ कमाई का साधन हो तो ये एक बेहतर जरिया है कमाई का।

 यूट्यूब को गूगल ने ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए बनाया है। यू ट्यूब पर वीडियो कोई और नहीं हम, जैसे लोग ही बना कर डालते है और इससे गूगल की कमाई होती है।

 यू ट्यूब,ब्लॉगर,ऐडसेंस,एडवर्ड्स व् और भी कई बहुत सारी गूगल की सर्विसेज है जिन से आप बिना पैसा खर्च किये फ्री में ऑनलाइन पैसा कमा सकते है। इसके लिए बस आपको अच्छी सी वीडियो बनानी है और यू ट्यूब पर अपलोड करनी है।