Wednesday, 3 May 2017

देश की 15 सबसे डरावनी जगह जहां जाने से पहले आप कई बार सोचेंगे।




देश की 15 सबसे डरावनी जगह जहां जाने से पहले आप कई बार सोचेंगे।



भूत हो या भगवान इस पर कोई भी अपनी राय नहीं देना चाहता, न ही इससे इंकार करता है। ये दोनों ऐसे शब्द हैं, जिनके अस्तित्व को आप मानो या न मानो, लेकिन आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। आज हम आपको बताने वाले हैं देश की 15 ऐसी जगहें जहां जाने से पहले आप दस बार सोचेंगे, फिर भी जाने की हिम्मत नहीं करेंगे।

1. भानगढ़ का किला, राजस्थान


देश के सबसे डरावनी जगहों में शामिल भानगढ़ के किला को आर्नेकियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया(एएसआई) ने भी विशेष तौर पर प्रतिबंधित किया हुआ है। यहां सूरज डूबने के बाद जाना मना है।

2. दमास बीच, गुजरात


किसी जमाने में यहां हिंदु, मरने वालों का अंतिम संस्कार किया करते थे। यहां के आस-पास के लोगों को कहना है कि यहां जाने वाले लोग रहस्यमयी तरीकों से गायब हो जाते हैं और फिर कभी नहीं मिलते। यहां से लोगों को चिल्लाने और अजीब तरह की बातें करने की आवाज सुनाई देती है।

3. बृज राज भवन पैलेस, राजस्थान


कोटा का यह बृज राज का महल अब होटल बन गया है। इसे भी सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। यहां को लोगों को कहना है कि यहां ब्रिटिश मेजर बुरटन का भूत रहता है जो यहां आने वले लोगों को तंग करता है। मेजर बुरटन 1857 की क्रांति में मारे गए थे। यहां के गार्ड अधिक परेशान रहते हैं। उनकी शिकायत है कि मेजर का भूत उन्हें रात में थप्पड़ मारता है।

4. शनीवारवाडा फोर्ट, पुणे


पुणे के इस ऐतिहासिक महल से पर्यटकों को चीखने-चिल्लाने और मदद मांगने वाली चीखों की आवाज सुनाई देती है। कहा जाता है कि यहां एक जवान राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से यहां उस राजकुमार की मदद मांगने की चीखें लोगों को रात में सुनाई देती है। यहां पर्यटक शाम होते ही निकलना पसंद करते हैं।

5. रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद


माना जाता है कि रामोजी फिल्म सिटी जिस जगह में स्थित है वहां सालों पहले युद्ध लड़ा गया था। जिसमें हजारों लोग मर गए थे। लोगों का कहना है कि यहां अपने आप लाइट गिर जाती है, कपड़े फट जाते हैं, किसी को भी थप्पड़ पड़ जाते हैं। यहां सबसे ज्यादा शिकायतें लड़कियां करती हैं। माना जाता है कि यहां के भूत सबसे ज्यादा लड़कियों को तंग करते हैं।

6. दिल्ली कैंट

कैंट के आस-पास के लोगों का कहना है कि यहां एक महिला रात को लोगों से लिफ्ट मांगती है। यह महिला हमेशा सफेद साड़ी पहने रहती है। अगर कोई से लिफ्ट नहीं देता तो गाड़ी के पीछे तेजी से भागती है और गाड़ी के पीछे छोड़ते हुए खूब तेजी से आगे दौड़ती है और फिर गायब हो जाती है।



7. कुलधारा गांव, जैसलमर

राजस्थान का यह गांव पिछने 170 से अधिक सालों से वीरान पड़ा हुआ है। यह गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे। इस गांव के लोग सालों पहले अपने गांव की एक लड़की को अय्याश दीवान सालम सिंह से बचाने के लिए एक ही दिन में गांव खाली कर दिया था। सालों से वीरान पड़ा यह गांव खंडहर बन गया है। यहां आने वाले टुरिस्टों का कहना है कि यहां गांववासियों को आज भी महसूस किया जाता है। यहां भी सूर्यास्त के बाद जाना मना है।


8. थ्री किंग्स चर्च, गोवा

गोवा के इस चर्च में तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा भटकती है। यहां के लोगों के अनुसार यहां रहने वाले तीनों राजाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई और तीनों ही मर गए। यह ऊंचाई पर स्थित है जिस कारण यहां कई दुर्घटनाएं भी हुई है, जिसके कारण यह और अधिक भयावह बन गया है।


9. बड़ोग सुरंग नम्बर-33, हिमाचल प्रदेश

अंग्रेज इंजीनियर बड़ोग ने इसे बनाया और उसी के नाम पर इस सुरंग का नाम पड़ा। इस इंजीनियर ने सुरंग का काम दोनों ओर से शुरू करवाया। लेकिन ये दोनों छोर कभी मिल नहीं पाए और उसके इस भूल के कारण उस पर एक रुपया का जुर्माना लगाया गया। अपनी इस भूल को वो कभी भूल नहीं पाया और इस सुरंग में जाकर आत्महत्या कर ली। तब से बड़ोग की रुह को यहां भटकते हुए लोगों ने महसूस किया है।


10. अग्रसेन की बावड़ी, कनॉट प्लेज़

दिल्ली की इस बावड़ी को महाराजा अग्रसेन ने 14वीं सदी में बनवाया था। इसको भी एएसआई ने अपने संरक्षण में लिया हुआ है। यह अब सूख चुकी है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। कहा जाता है कि यहां का काला पानी लोगों को अपनी ओर खींचता था। कई लोगों ने यहां के पानी से मोहित होकर आत्महत्या कर ली है।


11. जमाली-कमाली मस्जिद औऱ कब्र, दिल्ली

महरौली में स्थित इस कब्र को लोग भुतहा मानते हैं। यहां 16वीं शताबंदी के सूफी संत जमाली और कमाली की कब्र है। लोगों का मानना है कि यहं जिन्न रहते हैं जो लोगों को डराते हैं।



12. जतिंगा घाटी, असम

मनोरम और सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध जतिंगा घाटी काफी भुतहा मानी जाती है। खासकर सितंबर के अमावस्या में यहां का नजारा काफी डरावना हो जाता है। यहां हजारों पक्षी रहस्यमयी तरीके से मर जाते हैं जिसका कारण आज तक पता नहीं चल पाया है।


13. राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता

हर सुबह यहां पुस्तकालय खोलने पर सारी चीजें लोगों को बिखरी हुई मिलती हैं। कहा जाता है कि सालों पहले एक छात्र यहां से वापस बाहर नहीं निकला था। पुस्तकालय को बनाने समय यहां कई मजदूरों की मौत हो गई थी। उन मजदूरों की आत्मा अब भी यहां भटकती है। और फिर छात्र का वापस न आना लोगों को और अधिक डरा दिया है।


14. राज किरन होटल, मुंबई

यहां के होटल के ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे में ठहरने वालों की शिकायत है कि रात को उनकी कोई चादर खींचता है तो कोई उन्हें मार के जगाता है। इस कमरे की शुरुआती खामोशी ही आपको डराने के लिए काफी है।  यहां के ग्राउंडफ्लोर में कई सारी अजीबोगरीब हरकतें होती है जो इस डरावनी बना देती हैं।


15. डाऊ हिल, पश्चिम बंगाल

 पश्चिंम बंगात के दार्जलिंग जिले से 32 किमी दूर स्थित कुर्शियांग का डाऊ हिल में अब तक कई आत्महत्याएं हो चुकी हैं। इस जंगल में इधर-उधर इंसानों की हड्डियां पड़ी मिलती है। एक लकड़हारे का तो यहां तक कहना है कि यहां सरकटी लाश चलते हुए उसने देखी है। यहां के हवा में अजीब सा डर है जो यहां जाने वालों को हमेशा महसूस होता है।


डर के ऐसे कई जगह है जहां अनचाही रुह को हर किसी ने महसूस किया है। ऐसे ही कई और जगह हैं जिसके बारे में लोग जानना तो चाहते हैं लेकिन हिम्मत नहीं कर पाते।

स्रोत और उद्धरण-http://gluebomb.com/post/hindi-haunted-places-india

0 comments:

Post a Comment