Thursday, 11 May 2017

अब्दुल कलाम के अनमोल वचन


अब्दुल कलाम के अनमोल वचन 



बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।
अब्दुल कलाम

शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या कोई दूसरा लक्ष्य|
अब्दुल कलाम

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं| जब हम कठिनाइयों का सामना करते हैं तो हम अपने भीतर छिपे साहस के असीमित भण्डार को खोज पाते हैं| जब हम असफल होते हैं, तभी हमें यह अहसास हो पाता हैं कि संसाधन हमारे पास हमेशा होते हैं, हमें केवल उन्हें खोजने और आगे बढ़ने की आवश्यकता होती हैं|
अब्दुल कलाम

हम सभी के पास एक समान प्रतिभा नहीं होती, लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने समान अवसर होते हैं|
अब्दुल कलाम

किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया|
अब्दुल कलाम

अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं| मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे|
अब्दुल कलाम

मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता|
अब्दुल कलाम

अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं- पिता, माता और गुरु|
अब्दुल कलाम

इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे|
अब्दुल कलाम

अगर आप सूर्य की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूर्य की तरह जलना सीखो|
अब्दुल कलाम

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं|
अब्दुल कलाम

यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा|
अब्दुल कलाम

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा|
अब्दुल कलाम

आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके|
अब्दुल कलाम

ऊपर आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं – सारा ब्रह्माण्ड हमारे साथ है| सपने देखने वालों और मेहनत करने वालों के सपने पूरे करने में समस्त ब्रह्माण्ड उनकी मदद करता है|
अब्दुल कलाम



0 comments:

Post a Comment