सहारनपुर दंगा : शुरू से अब तक क्या-क्या हुआ, एक क्लिक में पढ़ ले पूरी खबर
सहारनपुर में फिर बवाल
सहारनपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है और लगातार दंगे पर दंगे हो रहे हैं। फिर से सहारनपुर सुलग उठा है। सूचना मिल रही हैं कि सहारनपुर शहर में आज एक राजपूत को गोली मार दी गई। जबकि मोरा गांव के दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। वहीं मंगलवार को मायावती के पहुंचने पहले भी बवाल हुआ और मायावती के निकलते ही वहां बड़ा बवाल हो गया। दो को गोली मारी गई थी जबकि कई को धारदार हथियार से काट दिया गया था। सहारनपुर बवाल कैसे थमेगा अब ये सीएम योगी के लिए भी टेंशन बन गया है।
सहारनपुर के डीएम व एसएसपी हटाए
वहीं जातीय संघर्ष में कोई सुधार न होने पर बुधवार को योगी सरकार ने डीजीपी को फटकार लगाई। इसके बाद योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह व एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को हटा दिया। बताया गया कि एसएसपी और डीएम सहारनपुर बवाल को काबू नहीं कर सके, इसलिए उनका तबादला कर दिया गया। अब उनकी जगह अब नए एसएसपी व डीएम को तैनात किया जाएगा। ताकि सहारनपुर में बवाल थम जाए। हालांकि सहारनपुर में बवाल कतई थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मायावती के निकलते ही बवाल
इससे पहले मंगलवार को सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो के निकलते ही फिर से बवाल हो गया। सूचना मिल रही है कि मायावती के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर चांदपुर में हमला हो गया। एक व्यक्ति को गोली मार दी गई जबकि दो को धारदार हथियार से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद डीएम व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।
एक बार फिर सुलग उठा सहारनपुर
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर सुलग उठा। मंगलवार को सहारनपुर पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निकलते ही बवाल हो गया। बताया गया कि मायावती के कार्यक्रम से लौटते वक्त राजपूतों ने दलितों पर हमला बोल दिया। लोगों में इतना गुस्सा भरा था कि जो सामने आया उसी पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो को गोली मारी गई जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को यह मुद्दा इतना बढ़ गया कि तुरंत लखनऊ खबर पहुंच गई। इस पर सीएम योगी ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए डीआईजी को मौके पर तैनात किया। इसके अलावा पांच जिलों की पीएसी मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत पीएसी कंपनी तैनात है।
अंबेडकर शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था
आपको बता दें कि सहारनपुर में सबसे पहला दंगा 5 मई को शब्बीरपुर में हुआ था जब अंबेडकर शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दलितों ने 9 मई को सहारनपुर के करीब नौ जगहों पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी। यहां तक कि पुलिस पर भी हमला बोल दिया था। इसके बाद फिर लगातार छोटी-छोटी घटनाएं होती रही। वहीं 23 मई मंगलवार को सहारनपुर फिर सुलग गया और दो लोगों को गोली मार दी गई जबकि कई लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया था। आज फिर सहारनपुर में बवाल हो गया और एक राजपूत युवक को गोली मार दी गई जबकि दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। अभी सहारनपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
0 comments:
Post a Comment