इस देवता की पूजा करने से होती हैं १०० प्रतिशत कठिन से कठिन सभी मनोकामनाएं पूरी
हेल्प इंडिया। दोस्तों आज मै एक धार्मिक लेख लिख रहा हूँ ,वैसे मै बहुत बड़ा धार्मिक व्यक्ति नहीं हूँ ,मगर कुछ नियम कर्म है उन्हें पूरा जरूर करता हूँ।दोस्तों आज मै जो बात आपको बताने जा रहा हूँ ये किसी किताब में नहीं है। यह मेरा प्रयोग है और जिन लोगों ने इसे किया उन लोगों के साथ जो भी हुआ एकदम सत्य है। मै आज आपको बाबा जाहर वीर के बारे में बताने जा रहा हूँ। बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जो इनको अच्छी तरह से जानते होंगे और कुछ लोग पहली बार यह नाम सुन रहे होंगे। बाबा जाहर वीर को हिन्दू और मुस्लिम दोनों लोग मानते हैं।
हर सेकेण्ड खबरों से अपडेट रहने के लिए : यहां क्लिक करें
हिन्दू जहाँ इन्हें जाहर वीर नाम से बुलाते हैं बहीं मुस्लिम लोग जाहर पीर के नाम से बुलाते है। गोगा वीर अथवा गोगा पीर भी इन्हीं के नाम हैं। ददरेवा, जो राजस्थान के चुरू जिले की राजगढ़ तहसील में स्थित है। यहीं पर इनका जन्म हुआ था। हनुमानगढ़ जिले के गोगामेडी गांव में गोगाजी का समाधि स्थल है, जहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के लोग आकर पूजा और अर्चना करतें हैं। गोगाजी जी महाराज की माता वाछल गुरु गोरख नाथ की भ्हक्त थीं। इसी कारण गोगाजी जी महाराज भी गोरख नाथ के महान भक्त बन गए। गोगा जी महाराज अपने घोड़े सहित गोगामेडी में जमीन में समा गए थे।
लोगों का कहना है कि वो आज भी जिन्दा हैं ,और भादव नौवीं को अपने जन्म के दिन अपने गाँव ददरेवा आते है। गोगामेडी बहुत ही रमणीय स्थान है। यहाँ एक मेला भी लगता है जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्धालू आते है। दोस्तों जहाँ तक मेरा विस्वाश है कि गोगा जी की पूजा करने से हर असंभव काम संभव हो जाता हैं। इनकी पूजा में आप जितनी ही श्रद्धा लगायेंगे उतना ही फल पायेंगे। इनकी पूजा करने से कोई काम असंभव नहीं होता।
0 comments:
Post a Comment