योगी सरकार का बड़ा धमाका २०१२ से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों की सीबीआई जाँच के आदेश ,अनिल यादव जायेंगे जेल
हेल्प इंडिया उत्तर प्रदेश समाचार। योगी सरकार ने आज बहुत बड़ा फैसला किया। आपको जानकर काफी हैरानी होगी ,कि अनिल यादव जब से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन बनाये गए है ,तभी से हर भर्ती कोर्ट का रुख चयन प्रक्रिया होनी से पहले ही कर लेती रही है। इस से कई निर्दोष लोगो के साथ अन्याय होता आ रहा है।
आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने २०१२ से आज तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से जितनी भी भर्तियाँ हुई है। उनकी सी बी आई जाँच के आदेश दे दिए है। और ये भी कयास लगाये जा रहे है ,कि वर्तमान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अनिल यादव का जेल जाना लगभग तय है। किसके साथ कितना अन्याय हुआ ये तो वक्त ही बताएगा। आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में जब से अनिल यादव ने पद सम्हाला है तब से भ्रष्टाचार की खबरे आ रही थी।
प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अभ्यर्थियों ने अनिल यादव के समय में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग हुई भारतीयों में धांधली बताते हुए सीबीआई जाँच की मांग की जा रही थी।
0 comments:
Post a Comment