मुजफ्फर नगर में हुई ट्रेन दुर्घटना में घायलों और यात्रिओं के लिए यह इंसान बन गया देवता
हेल्प इंडिया। दोस्तों इंसान कभी -कभी शैतान का रूप धारण कर लेता है ,और कभी वही इंसान लोगों के लिए भगवान बन जाता। मुजफ्फर नगर में हुई ट्रेन दुर्घटना वास्तव में बहुत ही भयानक थी ,चारों ओर चीखें ही चीखें सुनाई देती थी।इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जिन्दगी से हाथ भी धोने पड़े ,और बहुत लोग बहुत ही गंभीर रूप से घायल हुए। दोस्तों एक कहावत है डूबते को तिनके का सहारा ही बहुत होता है। मै आप को ऐसे ही एक व्यक्ति के बारे में बताने जा रहा हूँ ,जो इस दुर्घटना में घायल हुए उनके लिए देवता बनकर सामने आया। इस व्यक्ति ने एक अनूठी पहल की मुजफ्फरनगर खतौली के रहने वाले योगेंद्र त्यागी जिनका दावत रेस्टोरेंट चलता है। उन्होंने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों एवं प्रशासन की मदद हेतु उस संकट की घड़ी में योगेश त्यागी व रेस्टोरेंट का सभी स्टाफ ने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए तथा सभी ट्रेन यात्रियों की सरकार द्वारा व्यवस्था होने तक घटनास्थल से 4 किलोमीटर दूर मंसूरपुर में रुकने सहित मुफ्त में भोजन व्यवस्था का प्रबन्ध किया है। जो भी यात्री इधर उधर भटक रहा है। वह योगेश त्यागी जी के यहाँ रह सकता है। योगेंद्र त्यागी जी ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है ,जो भी भी फंसा हो उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर उनके पास मुफ्त में रह सकता है। योगेंद्र त्यागी जी का मोबाइल नंबर है 9837849051,हेल्प इंडिया योगेंद्र त्यागी जी को सैलूट करता है।
0 comments:
Post a Comment