क्या है इस 9550 वर्ष पुराने पेड़ का रहष्य आइये जानते हैं विस्तार से
हेल्प इंडिया समाचार। दोस्तों आपने बहुत से पेड़ देखें या सुने होंगे मगर मै आपको जिस पेड़ के बारे में बताने जा रहा हूँ उससे आप आश्चर्यचकितजरूर होंगे ।प्रसरल या सिर्फ़ सरल अंग्रेज़ी में इसे spruce, स्प्रूस एक कोणधारी वृक्ष कहते है, जो दुनिया के उत्तरी गोलार्ध हॅमिस्फ़ीयर के ठन्डे इलाक़ों में मिलता है। यह 20 से 60 मीटर (65 से 200 फ़ुट) तक के ऊँचे पेड़ होते हैं और अपने कोण जैसे आकार और सर्पिल (स्पाइरल) तरह से सुसज्जित तीली जैसे पत्तों से आसानी से पहचाने जाते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में यह हिमालय के क्षेत्र में पाए जाते हैं। प्रसरल एक लम्बी आयु जीने वाला दरख़्त है और उत्तरी यूरोप के स्कैंडिनेविया इलाक़े के पश्चिमी स्वीडन क्षेत्र में एक 'ओल्ड त्यिक्को' (Old Tjikko) नामक सरलवृक्ष मिला है जिसकी उम्र 9,550 वर्ष बताई गई है, हालांकि इसपर कुछ विवाद है।
0 comments:
Post a Comment